हल्दी का अधिक सेवन हो सकता है हानिकारक, जानें कब इसे नहीं खाना चाहिए

हल्दी का अधिक सेवन हो सकता है हानिकारक, जानें कब इसे नहीं खाना चाहिए

सेहतराग टीम

हमारे किचन में कई ऐसे खाद्य पदार्थ है जिसे हम औषधि के रूप में प्रयोग करते हैं। उन्हीं में एक है हल्दी जिसका उपयोग हम कई रोगों को ठीक करने में करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर हम इसका ज्यादा उपयोग करें तो ये हमें कई तरह की हानि पहुंचा सकता है। जी हां ये सेहत पर बुरा असर भी डालती है। तो आइए जानते हैं कि हल्दी के ज्यादा सेवन से क्या नुकसान होते हैं।

पढ़ें- इन 6 नियमों को अपना लें, आसानी से कम कर पाएंगे वजन

ये लोग न करें हल्दी का सेवन

आयरन की कमी

हल्दी का अधिक मात्रा में सेवन करने से यह आयरन के अवशोषण को रोक सकता है। आयरन की कमी वाले लोगों में हल्दी का उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।

गर्भावस्था और ब्रेस्टफीडिंग

गर्भावस्था या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भोजन के साथ हल्दी का सेवन करना सुरक्षित है। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान हल्दी लिक्विड के रूप में लेना असुरक्षित है। यह मासिक धर्म को बढ़ावा दे सकता है या गर्भावस्था को खतरे में डाल सकता है।  अगर आपको इसका सेवन करना है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

गॉल ब्लैडर में समस्या

हल्दी गॉल ब्लैडर में समस्या को बदतर बना सकती है। अगर आपको पित्ताशय की पथरी या पित्त नली की रुकावट है तो हल्दी का सेवन न करें। 

गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज

जीईआरडी नाम की यह बीमारी पेट से संबंधित बीमारी हैं। हल्दी कुछ लोगों में पेट खराब कर सकती है। यह पेट की समस्याओं जैसे जीईआरडी को बदतर बना सकता है। अगर यह जीईआरडी के लक्षणों को बढ़ाता है तो हल्दी न लें।
 
पीलिया

अगर आपको पीलिया यानि ज्वाइंडिस की समस्या हैं तो हल्दी का सेवन न करें। इससे आपका रोग और अधिक बढ़ सकता है। 

सर्जरी

हल्दी खून के थक्के को धीमा कर सकती है। इससे सर्जरी के दौरान और बाद में अतिरिक्त खून बह सकता है। शेड्यूल सर्जरी से कम से कम 2 सप्ताह पहले हल्दी का उपयोग बंद कर  देना चाहिए।

ब्लीडिंग की समस्या

हल्दी लेने से  खून का थक्का जम सकता है। यह ब्लीडिंग डिसऑर्डर विकारों वाले लोगों में चोट और खून बहने के जोखिम को बढ़ा सकती है।

ब्लड शुगर के मरीज

जो लोग ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवा ले रहे हो। खासकर खून पतला करने की तो हल्दी का सेवन नुकसानदेय साबित हो सकता है।  क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व करक्यूमिन ब्लड शुगर की मात्रा अधिक कम कर सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-

इन चीजों को एक साथ खाना सेहत के लिए बर्बादी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।